Lyrics
भोले शंकर को दूल्हा बनाओ ना | Shivratri Shiv Bhajan | Bhole Shankar Ko Dulha Banao Na | Ayushi Raj
हल्दी लगाओ चन्दन लगाओ जल से स्नान कराओ
फूलों की तुम माला लाओ चंदा इनके माथे सजाओ
नंदी बुलाओ उसको सजाओ पाँव में उसके घुंघरू बंधाओ
जय भोले………..
भोले शंकर को दूल्हा बनाओ ना
घर गौरा के जानी बारात है
ढोल ढपली नगाड़े बजाओ ना
आज मस्ती लुटाती ये रात है
खूब अच्छे से मेरे भोले का श्रृंगार करो
मेरे भोले पे क्या जंचेगा कुछ विचार करो
सबसे पहले इन्हे नेहलाओ अच्छी तरह से
भस्म को तन से हटाओ रगड़ रगड़ कर के
खूब चन्दन लगाके चमकाओ ना
घर गौरा के जानी बारात है
तेल बालों में लगाओ कोई खुशबू वाला
आँख में सुरमा लगाओ जी बरेली वाला
शेरवानी कोई पहनाओ ख़ास मुंबई की
सर पे दस्तार सजाओ पुराणी दिल्ली की
और पैरों में जूती पहनाओ ना
घर गौरा के जानी बारात है
ब्रह्मा विष्णु के मन में आज ख़ुशी छायी है
आज हमलोक में बजने लगी शहनाई है
देवता नभ सभी फूले नहीं समाते हैं
बाराती शिव के बने आज मुस्कुराते हैं
भांग की मटकी भर भर पिलाओ ना
घर गौरा के जानी बारात है
जो भी देखे मेरे भोले को देखता ही रहे
ऐसा दूल्हा कहीं देखा न सुना बस ये कहें
और अच्छे से नज़र इनकी उतारी जाए
नून मिर्ची के साथ राई भी वारि जाए
कोई आके साहिल को समझाओ ना
घर गौरा के जानी बारात है
भोले शंकर को दूल्हा बनाओ ना …………
Categories
- Baba Balak Nath Bhajan
- Bhajan
- Bhakti Ras Bhajans
- Daily Aarti Bhajans
- Daily Darshn
- Desh Bhakti Bhajan (Patriotic Devotional)
- Durga Bhajan
- Ganesh Bhajan
- Guru Purnima Bhajans
- Gurudev Bhajan
- Hanuman Bhajan
- Hanuman Jayanti Bhajans
- Holi Festival Bhajans
- Jain Bhajan
- Janmashtami Special Bhajans
- Khatu Shyam Bhajan
- Krishna Bhajan
- Navratri / Durga Bhajans
- Prem Ras Bhajans
- Radha-Krishna Rasotsav Bhajans
- Ram Bhajan
- Ram Navami Bhajans
- Sai Bhajan
- Shiv Bhajan
- Shivratri / Bholenath Bhajans
- Tulsi Vivah / Kartik Maas Bhajans
- Vishnu Bhajan
- Vivid Bhajan (Miscellaneous Bhajans)