Lyrics
हर् यो सखि, मो मन मोहन-लाल | प्रेम रस मदिरा | मिलन-माधुरी | Ft. Akhileshwari Didi
हर्यो सखि, मो मन मोहन-लाल।
हौं यमुना-तट गई भरन घट, पनघट मिल्यो गुपाल।
सुघर सलोना, नंदडुठोना, टोना किय ततकाल।
परी ठगोरी, रति-रस बोरी, भोरी हौं ब्रजबाल।
नैन निगोरे, अति बरजोरे, जोरे नात रसाल।
अब मोहिं पल पल, परत न कहुँ कल, जलभर नैन विशाल।
अनजाने कृपालु मनमाने, ठाने हठ अस हाल॥
भावार्थ – (एक सखी का प्यारे श्यामसुन्दर से प्रथम मधुर मिलन एवं उसका एक सखी से कहना।)
अरी सखी! आज तो मनमोहन ने मेरा मन हर लिया है। मैं यमुना के किनारे जल भरने गई थी कि अचानक पनघट पर, वह छलिया मिल गया। अत्यन्त ही सुन्दर उस नंद के ढोटा ने तत्क्षण ही कुछ टोना सा कर दिया। मैं भोली- भाली गोपी उसकी ठगाई में आकर, उसके प्रेम में विभोर हो गई। इन हठीले नेत्रों ने भी हठपूर्वक उससे सदा के लिए परम मधुर नाता जोड़ लिया। अब उसके वियोग में एक-एक क्षण मुझे दुःखदाई हो रहा है एवं मेरी आँखों में बार-बार आँसू भरे जा रहे हैं।श्री कृपालु जी कहते हैं कि अरी सखी! जो भी बिना समझे-बूझे मनमाने ढंग से ऐसा चांचल्यपूर्ण हठ कर डालती है, उसकी ऐसी ही दशा होती है।
रचयिता : जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज
पुस्तक : प्रेम रस मदिरा (मिलन-माधुरी)
पृष्ठ संख्या : 305
पद संख्या : 68
सर्वाधिकार सुरक्षित © जगद्गुरु कृपालु परिषत्
Categories
- Baba Balak Nath Bhajan
- Bhajan
- Bhakti Ras Bhajans
- Daily Aarti Bhajans
- Daily Darshn
- Desh Bhakti Bhajan (Patriotic Devotional)
- Durga Bhajan
- Ganesh Bhajan
- Guru Purnima Bhajans
- Gurudev Bhajan
- Hanuman Bhajan
- Hanuman Jayanti Bhajans
- Holi Festival Bhajans
- Jain Bhajan
- Janmashtami Special Bhajans
- Khatu Shyam Bhajan
- Krishna Bhajan
- Navratri / Durga Bhajans
- Prem Ras Bhajans
- Radha-Krishna Rasotsav Bhajans
- Ram Bhajan
- Ram Navami Bhajans
- Sai Bhajan
- Shiv Bhajan
- Shivratri / Bholenath Bhajans
- Tulsi Vivah / Kartik Maas Bhajans
- Vishnu Bhajan
- Vivid Bhajan (Miscellaneous Bhajans)