Lyrics
Hey Banke Bihari Girdhari Ho pyaar tumhare by Shri Mridul Shastri ji (हे बांके बिहारी गिरिधारी)
हे बांके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
नटवर मधुसुदन बनवारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में।।
मैं जग से ऊब चुका मोहन, सब जग को परख चुका सोहन,
अब शरण तिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
पापी या जापी नर-नारी, इन चरणों से जिनकी यारी,
उनके हरि हो तुम भयहारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
भाई सुत दार कुटुम्बी जन, मैं मेरे के सिगरे बंधन,
सब स्वारथ के संसारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
नख कुंद कांती कस्तूरी सम, चर्चित चन्दन अर्पित मम मन,
तेरे चरणों की बलिहारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
मैं सुख में रहूं चाहे दुःख में रहूं, काँटों में रहूं फूलो में रहूं,
वन में घर में जहाँ भी रहूं, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
मन के मंदिर में आओ तुम, नस नस में श्याम समाओ तुम,
तुम्हरे हैं हम हमरे हो तुम, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
इस जीवन के तुम जीवन हो, हे श्याम तुम्ही मेरे धन हो,
सुख शांति मूल तप चिंतन हो, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
हे बांके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
नटवर मधुसुदन बनवारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में,
हे बाँके बिहारी गिरधारी, हो प्यार तुम्हारे चरणों में
Categories
- Baba Balak Nath Bhajan
- Bhajan
- Bhakti Ras Bhajans
- Daily Aarti Bhajans
- Daily Darshn
- Desh Bhakti Bhajan (Patriotic Devotional)
- Durga Bhajan
- Ganesh Bhajan
- Guru Purnima Bhajans
- Gurudev Bhajan
- Hanuman Bhajan
- Hanuman Jayanti Bhajans
- Holi Festival Bhajans
- Jain Bhajan
- Janmashtami Special Bhajans
- Khatu Shyam Bhajan
- Krishna Bhajan
- Navratri / Durga Bhajans
- Prem Ras Bhajans
- Radha-Krishna Rasotsav Bhajans
- Ram Bhajan
- Ram Navami Bhajans
- Sai Bhajan
- Shiv Bhajan
- Shivratri / Bholenath Bhajans
- Tulsi Vivah / Kartik Maas Bhajans
- Vishnu Bhajan
- Vivid Bhajan (Miscellaneous Bhajans)