Lyrics
Waha Waha Kya Baat Hai : Krishna Bhajan | वाह वाह क्या बात : कृष्ण भजन
नैन तेरे कज़रारे हैं, घूँघर वाले वाल ।
रूप तुम्हारा देख के मोहन, हाल हुआ बेहाल ॥
अधर पर तेरी मुरली सोहे, राधा रानी साथ है…
वाह वाह क्या बात है, वाह वाह क्या बात है ॥
कितनी सोहनी कितनी प्यारी तेरी सूरत लगती है ।
धरती की सारी उपमाएँ तेरे आगे फ़ीकी हैं ॥
आओ कन्हैया अब तो आओ, फूलों की बरसात है…
वाह वाह क्या बात है, वाह वाह क्या बात है ॥
मोर मुकुट पितांबर सोहे गल वैजन्ती माला हैं ।
राधा रानी साथ विराजे मुख मोहन का निराला हैं ॥
ढोलक वाजे मँजीरा वाजे, नाचे सब मिल ताल हैं…
वाह वाह क्या बात है वाह वाह क्या बात है ॥
आज अनोख़ा अवसर आया खुशियों का त्योहार हैं ।
खुशबु उड़ उड़ करके देखो महक रहा दरबार हैं ॥
जितना चाहो उतना लूटो, बाबा का दरबार हैं…
वाह वाह क्या बात है वाह वाह क्या बात है ॥
रूप तुम्हारा देख के मोहन चाँद सितारे शरमाए ।
साँवरिया से मिलने देखो सभी देवता हैं आए ॥
भोले बाबा डमरू वजाएँ, ब्रह्मा विष्णु साथ हैं…
वाह वाह क्या बात है वाह वाह क्या बात है ॥
बोल बांके बिहारी लाल की… जय…
अपलोडर- अनिलरामूर्तिभोपाल
Categories
- Baba Balak Nath Bhajan
- Bhajan
- Bhakti Ras Bhajans
- Daily Aarti Bhajans
- Daily Darshn
- Desh Bhakti Bhajan (Patriotic Devotional)
- Durga Bhajan
- Ganesh Bhajan
- Guru Purnima Bhajans
- Gurudev Bhajan
- Hanuman Bhajan
- Hanuman Jayanti Bhajans
- Holi Festival Bhajans
- Jain Bhajan
- Janmashtami Special Bhajans
- Khatu Shyam Bhajan
- Krishna Bhajan
- Navratri / Durga Bhajans
- Prem Ras Bhajans
- Radha-Krishna Rasotsav Bhajans
- Ram Bhajan
- Ram Navami Bhajans
- Sai Bhajan
- Shiv Bhajan
- Shivratri / Bholenath Bhajans
- Tulsi Vivah / Kartik Maas Bhajans
- Vishnu Bhajan
- Vivid Bhajan (Miscellaneous Bhajans)